आज दो और वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, शिक्षण परिसर का करेंगे उद्घाटन

आज दो और वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, शिक्षण परिसर का करेंगे उद्घाटन ! PM Modi will flag off two Vande Bharat trains

आज दो और वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, शिक्षण परिसर का करेंगे उद्घाटन
Modified Date: February 10, 2023 / 05:45 am IST
Published Date: February 9, 2023 11:48 pm IST

मुंबई: PM Modi will flag off two Vande Bharat trains प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और दाउदी बोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर में पहुंचने के बाद मोदी दोपहर में पहले सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को और उसके बाद अहमदनगर जिले के साईनगर शिरडी को मुंबई से जोड़ने वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Read More: Khelo India Youth Games में प्रदेश की बेटी मोनिका भदौरिया ने जीता गोल्ड, मध्यप्रदेश ने जीते कुल 7 पदक

PM Modi will flag off two Vande Bharat trains इसके साथ ही मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन, और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो जाएगी। सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सोलापुर के सिद्धोश्वर, अक्कालकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक जिले में स्थित त्रयम्बकेश्वर, साईनगर शिरडी और शनि सिगनापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

Read More: जांच की चुनौती..दबाव की रणनीति ! झीरम, जख्म, तकरार..कब तक इंतजार? 

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव आदि ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के वक्त मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री देर दिन में वह मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफिया (सैफी अकादमी) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। अलजामिया-तुस-सैफिया, दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन में यह संस्थान समुदाय की साहित्यिक संस्कृति की रक्षा करने के लिए काम कर रहा है।

Read More: खेलो इंडिया यूथ गेम्स! पाटीदार ने मलखंभ में लहराया परचम, प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक 

मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने के लिए, प्रधानमंत्री सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) और कुरार अंडरपास को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस बीच, मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के शुक्रवार को शहर में आने के कारण पूर्वी फ्री-वे और दक्षिणी मुंबई के आसपास की सड़कों, मरोल और अंधेरी में यातायात प्रभावित होगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।