BCCI NAMAN Awards 2026: BCCI ने मनाया भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों जश्न, नमन अवॉर्ड से सम्मानित हुए ये दिग्गज क्रिकेटर, स्मृति मंधाना से लेकर द्रविड़ तक का नाम है लिस्ट में शामिल

Ads

BCCI NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 08:33 PM IST

BCCI NAMAN Awards 2026/Image Credit: BCCI X Handle

HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने आयोजित किया गया नमन अवॉर्ड्स 2026
  • देश की राजधानी दिल्ली में हुआ नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन।
  • समारोह में भारतीय क्रिकेट के सितारों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया।

BCCI NAMAN Awards 2026: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस भवय समारोह में भारतीय क्रिकेट के सितारों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया। नमन अवॉर्ड्स 2026 में खास तौर पर उन को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल के सालों में ICC टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन किया हैं। इनमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 मेन्स वर्ल्ड कप के विजेता खिलाड़ी और टीमें शामिल हैं।

दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

BCCI NAMAN Awards 2026:  नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज खिलाडियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है उनमे पूर्व भारतीय कोच और कप्तान राहुल द्रविड़, मिताली राज और पूर्व BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का नाम शामिल है।

शुभमन गिल बने बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

शुभमन गिल को इस बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड से नवाजा गया। पिछले साल उन्होंने बल्ले से (BCCI NAMAN Awards 2026)  बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (वूमेन्स)

BCCI NAMAN Awards 2026:  वहीं भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना को वूमेन्स कैटेगिरी में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजा गया। मंधाना ने अपने करियर में पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीता है। साल 2025 में T20 मैचों में उन्होंने 38 की औसत से 341 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। ODI में 23 मैचों में उन्होंने 1362 रनों का अंबार लगाया, जिसमें 5 शतक शामिल हैं।

सम्मानित हुई शेफाली वर्मा

नमन अवॉर्ड्स 2026 में विजेताओं को अवॉर्ड देने की शुरआत शेफाली वर्मा से हुई। शेफाली वर्मा को सीनियर (BCCI NAMAN Awards 2026)  वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं, मुंबई की इरा जाधव को जूनियर वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

भारतीय टीम को किया गया सम्मानित

BCCI NAMAN Awards 2026:  नमन अवॉर्ड्स 2026 में अब T20 WC विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया गया है। भारतीय खिलाड़ियों को मेमेंटो दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-