भारतीय गोल्फर जारा को क्वीन सिरिकिट कप में संयुक्त बढत

Ads

भारतीय गोल्फर जारा को क्वीन सिरिकिट कप में संयुक्त बढत

  •  
  • Publish Date - March 20, 2024 / 01:08 PM IST,
    Updated On - March 20, 2024 / 01:08 PM IST

क्राइस्टचर्च, 20 मार्च ( भाषा ) भारतीय गोल्फर जारा आनंद ने कड़ाके की सर्दी के बीच यहां खेले जा रहे 44वें क्वीन सिरिकिट कप के पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर करके संयुक्त बढत बना ली ।

पंद्रह वर्ष की जारा को 2023 विजेता अवनि प्रशांत के नाम वापिस लेने के बाद भारतीय गोल्फ यूनियन ने टूर्नामेंट में जगह दी ।

वह चीनी ताइपै की चुन वेइ वू और जापान की ऐना फुजिमोतो के साथ शीर्ष पर है ।

भारत की विधात्री उर्स संयुक्त 20वें और हीना कांग संयुक्त 32वें स्थान पर है । टीम वर्ग में भारत छठे स्थान पर है जबकि चीनी ताइपै शीर्ष पर है ।

भाषा

मोना

मोना