ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले संक्षिप्त शिविर में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम

Ads

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले संक्षिप्त शिविर में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:46 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 12:46 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोमवार से बेंगलुरु में एक संक्षिप्त शिविर आयोजित करेगा।

यह तैयारी शिविर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम एफआईएच नेशंस कप से पहले एक अनुभव दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। एफआईएच नेशंस कप 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होगा।

इस साल के आखिर में बेल्जियम में महिला विश्व कप 2026 और एशियाई खेल भी होने वाले हैं।

शिविर में वही 31 खिलाड़ी शामिल होंगी जो अप्रैल में मुख्य कोच शोर्ड मारिन के मार्गदर्शन में हुए पिछले राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थीं।

मारिन ने बयान में कहा, ‘‘यह ऑस्ट्रेलिया के हमारे दौरे से पहले एक छोटा शिविर होगा। शिविर में मुख्य रूप से ध्यान खेल के फिटनेस पहलुओं में सुधार करने पर होगा। हम इस मामले में लगातार अच्छा करना चाहते हैं और एक टीम के तौर पर अगला कदम उठाना चाहते हैं।”

भाषा सुधीर

सुधीर