IPL RCB vs SRH Match || Image- ESPN Cricket file
बेंगलुरू: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। इस जीत में देवदत्त पडिक्कल के 26 गेंदों में 61 रन और विराट कोहली के नाबाद 69 रन का अहम योगदान रहा। (IPL RCB vs SRH Match Full Highlights) आरसीबी ने 202 रन के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पडिक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की तेज साझेदारी हुई। फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पडिक्कल ने डेविड पेन के एक ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया, जबकि हर्ष दुबे और हर्षल पटेल के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरी ओर कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने जयदेव उनादकट और ऐशान मलिंगा के खिलाफ शानदार शॉट खेले और 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में आरसीबी ने 76 रन बनाए और 8.1 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। (IPL RCB vs SRH Match Full Highlights) पडिक्कल को हेनरिच क्लासेन ने आउट किया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। अंत में कोहली ने हर्षल पटेल के ओवर में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले ईशान किशन की 38 गेंदों में 80 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। हेनरिच क्लासेन (31) के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर तक 29 रन पर तीन विकेट गिर गए थे।
आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतिश कुमार रेड्डी को आउट किया। ईशान किशन ने दबाव में भी तेज बल्लेबाजी जारी रखी और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, (IPL RCB vs SRH Match Full Highlights) लेकिन अभिनंदन सिंह ने उन्हें आउट कर पारी को रोका। आखिरी पांच ओवरों में सनराइजर्स की टीम 59 रन ही जोड़ सकी, जबकि अनिकेत वर्मा ने 19 गेंदों में 43 रन बनाए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 26 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया।
(सोर्स: ANI पिक्चर सर्विस) pic.twitter.com/IapJMHxSy4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे
एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा
मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान
ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली
दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए