मनीष कौशिक स्पेनिश मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

Ads

मनीष कौशिक स्पेनिश मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 12:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने स्पेन के कास्टेलानो में चल रहे बोक्साम इंटरनेशनल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष ने मंगलवार की रात को स्पेन के अमारी राडुआने को 5-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनायी जिसमें उनका सामना कजाखस्तान के सुफीयुलिन जाकिर से होगा जो दो बार के एशियाई रजत पदकधारी हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कौशिक जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के एक साल बाद रिंग में वापसी कर रहे हैं। वह घुटने की चोट से परेशान थे।

छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) बुधवार को क्वार्टरफाइनल में इटली की जियोर्डाना के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।

भाषा नमिता मोना

मोना