पीएमके संस्थापक डॉ. रामदास सेलम में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

Ads

पीएमके संस्थापक डॉ. रामदास सेलम में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 10:43 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 10:43 PM IST

सेलम, 12 अप्रैल (भाषा) पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ. एस. रामदास रविवार शाम को सेलम पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

भीषण गर्मी के बीच अपने भाषण के दौरान थके हुए प्रतीत हो रहे अनुभवी नेता मंच छोड़ते वक्त गिर पड़े। पार्टी कार्यकर्ता एवं सुरक्षाकर्मी उन्हें उनके वाहन तक ले गये।

अपने संबोधन के दौरान, 86-वर्षीय रामदास ने मतदाताओं से पार्टी के उम्मीदवार अरुल का समर्थन करने की भावुक अपील की और आगामी चुनावों को पार्टी की गरिमा की लड़ाई के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने राजनीतिक दलबदलुओं पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ करार दिया और कहा कि उन्होंने 50 साल के संघर्ष की बजाय व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता दी।

रामदास ने दावा किया कि भले ही पार्टी का पारंपरिक चुनाव चिह्न ‘आम’ गायब हो, लेकिन उनका चेहरा कार्यकर्ताओं के लिए प्राथमिक पहचान बना हुआ है।

उन्होंने उनसे नये चुनाव चिह्न ‘गैस सिलेंडर’ को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश