प्राणवी अरामको टीम सीरीज में संयुक्त 14वें स्थान पर, दीक्षा ने की अच्छी वापसी

Ads

प्राणवी अरामको टीम सीरीज में संयुक्त 14वें स्थान पर, दीक्षा ने की अच्छी वापसी

  •  
  • Publish Date - May 11, 2024 / 08:59 PM IST,
    Updated On - May 11, 2024 / 08:59 PM IST

सियोल, 11 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर शनिवार को यहां अरामको टीम सीरीज कोरिया में पहले दिन के खराब प्रदर्शन से उबरने में सफल रही जबकि हमवतन प्रणवी उर्स और वाणी कपूर अपना दूसरा दौर पूरा करने में सफल रहीं।

  प्रणवी (69-77) ने पांच ओवर 77 का स्कोर किया। दो दौर के बाद वह दो ओवर के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त 14वें स्थान पर है।

वाणी (77-74) कुल सात ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 55वें पायदान पर है और उनका कट में जगह बनाना अधर में है।

अपना 100वां एलईटी प्रतियोगिता में खेल रही दीक्षा ने पहले दौर में 79 का निराशाजनक स्कोर किया था। दूसरे दौर में खेल रोके जाने तक उन्होंने 10 होल में एक अंडर का स्कोर किया था। वह अभी संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता