बैंकॉक, 13 मई (भाषा ) स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पी वी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए ।
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21 . 14, 21 . 15 से हराया । वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी ।
श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि सिंधू डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी ।
एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13 . 21, 21 . 17, 4 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12 . 21, 16 . 21 से हार गए ।
उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया ।
हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन ने 21-19 13-21 18-21 से हराया ।
भाषा मोना पंत
पंत