पुलिस की बड़ी सफलता,62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Ads

पुलिस की बड़ी सफलता,62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  •  
  • Publish Date - November 6, 2018 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नारायणपुर। बस्तर में तैनात पुलिस महकमे को एक और सफलता मिली है जिसके तहत  62 नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और नारायणपुर एसपी जितेंद्र शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। ज्ञात हो कि आत्मसमर्पण करने से पहले उन्होंने 51 हथियार भी पुलिस को सौंपे।  

 

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा घातक हमला किया गया था जिसमें  दो पुलिस कर्मियों सहित एक दूरदर्शन के  कैमरामैन की भी भी मौत हो गई थी। वहीं 28 तारीख को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के पालनार गांव में जिला पंचायत के सदस्य तथा भाजपा नेता नंदलाल मुड़यामी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद से ही पुलिस और सीआरपीएफ अपने नक्सलवाद और माओवाद विरोधी अभियान में और अधिक सतर्क हो गई थी। जिसके परिणाम स्वरुप ही आज पुलिस को यह सफलता मिली है। 

 

वेब डेस्क IBC24