छत्तीसगढ़। कॉलेजों में फीस की कमी को लेकर चल रहे विवाद के साथ उच्च शिक्षा विभाग में एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। गड़बड़ी 70 करोड़ से भी ज्यादा की है जो पिछले 12 सालों से चल रही है । दरअसल प्रदेश के अनुदान प्राप्त कॉलेजों को अपनी आय का 50 फीसदी राशि शासन को देना होता है लेकिन लगातार आडिट होने के बावजूद प्रदेश के 11 कॉलेज सरकार के पैसे दबाए बैठे हैं जबकि नियमानुसार हर साल आडिट में इसका खुलासा भी होता है, इतना ही नहीं इनमें से कई कॉलेज 6-7 संस्थाएं चला कर सालाना करोड़ो रुपए कमा रहे हैं .
ये भी पढ़ें –ये क्या ! थाने में खाकी की निगरानी में ही पार हो रहे गाड़ियों के कलपुर्जे, देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था अधिनियम 2006 के तहत राज्य शासन प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों को वेतन के लिए अनुदान देती है। इसके एवज में कॉलेजों को अपनी आय का 50 फीसदी राशि पैसे देना होता है। 11 कॉलेजों ने सरकार से पैसे तो लिए लेकिन तय नियम के अनुसार तय आय की राशि जमा नहीं की। अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 सालों में यह राशि 70 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है। कांग्रेस का आरोप है कि इतनी बड़ी राशि की गड़बड़ी बिना सरकार की मिली भगत के नहीं हो सकता।
ये भी पढ़ें –पुलिस मारपीट के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और समर्थक, देखिए वीडियो
इस विषय में कांग्रेस नेता विकास तिवारी का कहना है की गड़बड़ी करने वाले कॉलेजों में रायपुर के दुर्गा कॉलेज, कमला देवी संगीत महाविद्यालय, श्री राम संगीत महाविद्यालय सहित भिलाई के दो, दुर्ग के एक, बिलासपुर के दो, कोरबा, अंबिकापुर, शक्ति के एक-एक कॉलेज हैं। सालों से चल रही गड़बड़ी की आडिट रिपोर्ट जब सामने आई तो अधिकारियों ने फिर से एक आदेश जारी कर कालेजों को पैसे जमा करने के निर्देश दिए है। तो इधर भाजपा की सफाई है कि कॉलेजों द्वारा कुछ पैसे जमा किए गए हैं। सरकार द्वारा बाकि पैसे भी जमा करवाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।भाजपा नेता केदार गुप्ता का कहना है कि सालाना आडिट में खुलासा होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा पैसे नहीं वसूले जा पा रहे हैं ऐसे में अधिकारियेां पर मिली भगत का आरोप लगना लाजमी है। राशि भी 70 करोड़ रुपए से अधिक की है, जबकि कॉलेजों को अनुदान के नाम पर सैलरी के पैसे तो मिल ही रही है, साथ में अधिकतर ने अनुदान की जमीन भी ले रखी है। जिसमें ये 6-7 संस्थाएं चला करोड़ों कमा रहे हैं।
ऐसे महाविद्यालयों पर एक नज़र
दुर्गा महाविद्यालय रायपुर,कमला देवी संगीत महाविद्यालय रायपुर, श्रीराम संगीत महाविद्यालय रायपुर, कल्याण महाविद्यालय भिलाई , भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई सेठ आरसीएस महाविद्यालय, दुर्ग सीएमडी महाविद्यालय, बिलासपुर डीपी विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर कमला नेहरु महाविद्यालय, कोरबा होलीक्रास महिला महाविद्यालय, अंबिकापुर जेएलएन महाविद्यालय, शक्ति