जांजगीर में हुई बड़ी डकैती ,गार्ड को बनाया बंधक 63 लाख पार

Ads

जांजगीर में हुई बड़ी डकैती ,गार्ड को बनाया बंधक 63 लाख पार

  •  
  • Publish Date - November 27, 2017 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

 जांजगीर में बीती रात बहुत बड़ी डकैती की घटना हुई है जिसमे गार्ड को अपने कब्जे में लेकर डकैतों ने करीब 63 लाख के कैश लूट लिए और फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही देर रात ही आईजी मौके पर पहुंचे।डकैती की ये भीषण वारदात रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है. बदमाशों ने महज 4 से 5 मिनट में राशि बैग में बटोरी और भाग खड़े हुए, जबकि कलेक्शन आफिस में 1 करोड़ 10 लाख की राशि लाकर में थी. बदमाशों ने 1 ही लाकर को चाबी से खोला और दूसरे लाकर को छोड़कर फरार हो गए.  राइटर सेफ गार्ड कम्पनी के  आफिस में मौजूद गार्ड जितेंद्र सिंह और अभय बजाज से मारपीट की. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है.  देर रात ही बिलासपुर आईजी पुरुषोत्तम गौतम भी पहुंचे थे और  बदमाशों को पकड़ने के लिए 4 टीम बनायी।

शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का समर्थन

एसपी अजय यादव के मुताबिक डकैती में सीमावर्ती राज्यों में भी टीम भेजी जाएगी। जिस तरह रिहायशी क्षेत्र में रात के सिर्फ 10.30 बजे 63 लाख की भीषण डकैती हुई उस से एक बात साफ है कि सभी बदमाश का स्थानीय लिंक जरूर है. अभी तक कि जानकारी में सभी डकैत हथियार से लैश थे और साथ बैग भी लाये थे.. सभी डकैतो की उम्र 25 से 35 के बीच है और छत्तीसगढ़ी बोल रहे थे.

बिलासपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत 30 घायल

 

जानकारी मिली है की मुंबई की राइटर सेफ गार्ड नाम की कम्पनी के द्वारा शराब दुकान की कलेक्शन  का ठेका है. चाम्पा के जगदल्ला के आफिस में सुबह 11 बजे से रात 1 से 2 बजे तक पैसे का कलेक्शन होता है. शनिवार और रविवार की वजह से राशि ना तो बैंक में जमा किया गया और ना ही हेड ऑफिस बिलासपुर में जमा किया गया. इस तरह कलेक्शन आफिस  चाम्पा में 1 करोड़ 10 लाख की राशि थी.