रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित सेक्स CD कांड मामले की जांच CBI ने अपने हाथ में ले ली है। केंद्र सरकार से इसका नोटिफिकेशन जारी होने के बाद राज्य सरकार को इसकी सूचना दे दी गई है। CBI की टीम जल्दी ही छत्तीसगढ़ आएगी और मामले की जांच करेगी।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार की नीति, योजनाओं को परखेगी नीति आयोग
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने छग सरकार से मांगी अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के दस्तावेज
इससे पहले CBI के अफसर SIT से उन सारे साक्ष्यों का भी हैंडओवर लेगी, जिसे अब तक की तफ्तीश के दौरान जुटाया गया है। CBI छत्तीसगढ़ पुलिस से पूरे मामले की केस डायरी भी मांगी।
इधर, आरोपी विनोद वर्मा के घरवालों ने विनोद वर्मा के दोनों मोबाइल के एक महीने के कॉल डिटेल्स की जानकारी कम्पनी से मांगी है, वहीं कोर्ट में भी आवेदन देकर जब्त मोबाइल के काल डिटेल्स, गिरफ्तारी के CCTV फुटेज समेत सभी साक्ष्य को एकत्र कर सुरक्षित रखने को कहा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के थानों में महिला टाॅयलेट नहीं
ये भी पढ़ें-शिवराज सिंह के मानहानि केस पर आज फैसला
आपको बता दें कि विनोद वर्मा के घरवालों ने दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के CCTV फुटेज कोर्ट में जमा कराए हैं। बचाव पक्ष के वकील दावा है कि पुलिस ने विनोद वर्मा के धमकी देने का कोई साक्ष्य नहीं है ।
वेब डेस्क, IBC24