फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं, ईडी की छापेमारी मुझे चुप नहीं करा सकती: शिवसेना विधायक प्रताप

Ads

फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं, ईडी की छापेमारी मुझे चुप नहीं करा सकती: शिवसेना विधायक प्रताप

  •  
  • Publish Date - November 24, 2020 / 07:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

मुंबई, (भाषा) शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने उनके परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मंगलवार को कहा कि इस प्रकार के कदम उन्हें चुप नहीं करा सकते और वह मुंबई एवं महाराष्ट्र के लिए ‘‘फांसी पर भी लटकने’’ को तैयार हैं।

Read More News: आसाराम की तर्ज पर कबीर आश्रम, पुलिस ने 6 विक्षिप्त महिलाओं को छुड़ाया, रेप की आशंका

सरनाइक ने कहा कि ईडी के एक दल ने उनके कार्यालय एवं घर में तलाशी ली और दस्तावेज जब्त कर लिए। उन्होंने कहा कि वह करीब 30 साल से निर्माण और होटल कारोबार कर रहे हैं और नियमित रूप से कर दे रहे हैं।

Read More News: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे स्टाफ और बेटे ने ईडी के लोगों को जानकारी दी, लेकिन वे संतुष्ट नहीं थे।’’ सरनाइक (56) ठाणे के ओवाला-मजीवाडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पत्र लिखकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के एक मामले को फिर से खोलने की मांग की थी।

Read More News: रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, कल सीएम भूपेश बघेल से करेंगे 

गोस्वामी इस समय जमानत पर हैं। सरनाइक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाए जाने की भी मांग की थी।

Read More News:  स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1829 नए संक्रमितों की पुष्टि