रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। सहकारी बैंक कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार 27 सितंबर तक नागदेव कमेटी की शिफारिश नहीं लागू करती तो एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को रायपुर में बैंक कर्मचरियों की एक बैठक हुई। इसमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, अपैक्स बैंक के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में वेतन निर्धारण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट को पंजीयक सहकारी संस्था को भेजने में हो रही देरी पर चर्चा की गई। उसके बाद कर्मचारियों ने कमेटी अध्यक्ष एचके नागदेव से मिलकर रिपोर्ट को भेजने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के लिए जांच केंद्र नहीं,हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी,ये कहा
बता दें कि सहकारी बैंक कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर 3 महीने पहले अपैक्स बैंक के एमडी एचके नागदेव की अध्यक्षता में पंजीयक सहकारी संस्था ने एक कमेटी बनाई थी। अब तक रिपोर्ट नहीं भेजने से संघ के पदाधिकारी नाराज थे। वहीं प्रबंधन के अनुसार रिपोर्ट पंजीयक को भेज दी गई है।
वेब डेस्क, IBC24