सागर। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है। सागर कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- तबलीगी ने पूरे पाकिस्तान में फैला दिया कोरोना, 500 पॉजिटिव मरीज मिल…
बीते दिनों कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में इस संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये भी पढ़ें- चीन ने पाकिस्तान के बाद फिनलैंड को लगाया चूना, 20 लाख खऱाब मास्क की…
सागर प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव से संक्रमित मरीज का घर सील कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कैदियों ने जुगाड़ से बनाई फुल बॉडी सेनिटाइजर मशीन, कोरोना संक्रमित …
इससे पहले राजधानी भोपाल में फिर से 14 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके साथ ही अब अकेले राजधानी में 113 मरीज हो गए हैं। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी राजधानी सहित प्रदेश के बड़े शहरों मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राजधानी में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।
शुक्रवार सुबह प्रदेश के विदिशा जिले में फिर से एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कल भी दो नए मरीज मिले थे, जिसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इसके साथ ही कलेक्टर ने विदिशा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिले के CMHO डा.के एस अहिरवार ने इस मामले की पुष्टि कर दी है।
वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी 22 नए मरीज सामने आए हैं। इंदौर जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 235 पहुंच गई है। वहीं 23 संक्रमितों की अब तक मौत हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की हेल्थ बुलेटिन में इसकी पुष्टि की गई है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा साढ़े चार सौ को पार कर गया है, वहीं प्रदेश में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अकेले इंदौर में ही 23 मौतें हुईं हैं।