नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

Ads

नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 14, 2020 / 01:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

सीतापुर, 14 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पांच लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर रविवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। यह घटना सात सितम्बर को जिले के इमलिया सुल्तानपुर में घटित हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: इन दो शहरों के सभी वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, बंद रहेंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, जरूरी चीजों के लिए सुबह 7 से 11 तक अनुमति

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दर्ज मुकदमे के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़ित लड़की का आरोप है कि वह गत सात सितम्बर को बाजार से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में शीबू और नाजिम नामक युवकों ने उसे जबरन खेत में घसीट लिया। वहां उनके तीन और साथी मौजूद थे और सभी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

लड़की का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ हुई इस वहशियाना वारदात का वीडियो भी बना लिया और किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी।

Read More: ऑक्सीजन की कमी को लेकर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- आपदा को अवसर बनाने का काम जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी शीबू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी की तलाश की जा रही है।

इस बीच, सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने लड़की के गांव का दौरा किया। गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Read More: भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना पॉजिटिव, बचाव के लिए दी थी कीचड़ में नहाने और शंख बजाने की नसीहत