सेल्फी लेने वाले सावधान ..सेल्फाइटिस से हो सकते हैं संक्रमित

Ads

सेल्फी लेने वाले सावधान ..सेल्फाइटिस से हो सकते हैं संक्रमित

  •  
  • Publish Date - November 18, 2017 / 06:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

रायपुर। और अब बात हर किसी की सेहत से जुड़ी. जिसका नाता आपके मोबाइल और सेल्फी से भी है. दरअसल सेल्फी का चस्का कई बार जानलेवा तो साबित होता ही है.ये लोगों में ऐसी बीमारियों को भी बढ़ा रहा है. जिनका इलाज भी मुश्किल है.

ये भी पढ़ें-रायपुर में बेरहमी, बैग में मिली दो महीने की बच्ची

विशेषज्ञों के मुताबिक किसी में अगर सेल्फी लेने की आदत लत में बदल जाए तो वो सेल्फाइटिस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इस बीमारी से पीड़ित के दिमाग में हमेशा ये भूत सवार रहता है कि किस जगह सेल्फी लें..और कितनी जल्दी उसे सोशल मीडिया पर डालें।

ये भी पढ़ें- तीन साल की मासूम से रेप फिर हत्या, आरोपी को सजा-ए-मौत

हाल ही में अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन APA ने ऑफिशियल रूप से सेल्फी लेने की लत को मेंटल डिसऑर्डर यानी दिमागी बीमारी बताया है और इसे ‘सेल्फाइटिस’ नाम दिया है। डाक्टर्स के मुताबिक, अगर कोई दिन में 3 बार से ज्यादा सेल्फी ले रहा है, तो मान लें कि वो सेल्फाइटिस बीमारी की चपेट में है।

ये भी पढ़ें- रायपुर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर वीरांगना रैली का आयोजन

सेल्फी में सुंदर दिखने के लिए चेहरे पर स्टेरॉयड युक्त क्रीम का भी ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। वहीं, लगातार सेल्फी लेने की आदत से सेल्फी एल्बो होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में पद्मावती पर लग सकती है पाबंदी

जिसमें कुहनी का दर्द सताने लगता है। इसके अलावा चेहरे पर लगातार स्मार्टफोन की लाइट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24