हवा में फेल हुआ जेट एयरवेज विमान का इंजन, बाल-बाल बची 104 यात्रियों की जान

Ads

हवा में फेल हुआ जेट एयरवेज विमान का इंजन, बाल-बाल बची 104 यात्रियों की जान

  •  
  • Publish Date - September 30, 2018 / 09:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

इंदौर। हैदराबाद से इंदौर आने वाली जेट एयरवेज विमान का एक इंजन फेल हो जाने पर इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जेट की फ्लाइट 955 हैदराबाद से इंदौर आ रही थी। इसी दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले फ्लाइट का एक इंजन फेल होने की वजह से फ्लाइट को वक्त से पहले लैंडिग कराया गया। आपात लैंडिंग के लिए दूसरी फ्लाइट की टाइमिंग में डिले करना पड़ा। 

पढ़ें- सैनिकों ने दो मासूम बच्चों और उनकी मां को गोलियों से भूना.. देखें वीडियो

जेट की फ्लाइट में क्रू मैंबर के साथ सवार 104 यात्री सुरक्षित तौर पर बोर्ड हो गए है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक फ्लाइट का एक इंजन फेल होने की सूचना 11 बजकर 36 मिनट पर इंदौर एटीसी को दी गई थी।और इस सूचना के बाद हाइ अलर्ट घोषित करते हुए सभी ATC के इंचार्ज और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फ्लाइट को 12 बजर 6 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित तौर पर लैंड करा दिया गया। फिलहाल,जेट के इंजन फेल होने की वजह की जांच की जा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24