रायपुर में रमन कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए। 14वें वित्त आयोग के फंड से राज्य के अंदरुनी इलाकों में मोबाइल टावर लगाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 55 लाख स्मार्टफोन बांटने वाली है। लिहाज़ा इससे पहले कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए टावर लगाने की मंजूरी दी गई है। वहीं डीजी के 3 नए पदों को भी मंजूरी दी गई।
ये भी पढ़ें- कोरबा को मिलेगा नया ऑयल टर्मिनल और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में आतिशबाजी बैन
बैठक में चार दिन चलने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारियों के साथ ही 3 दिसंबर से तेंदुपत्ता बोनस तिहार और 12 दिसंबर को मनाए जाने वाले ऊर्जा उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें- सुरक्षा के पैमाने पर फेल हुई राजधानी की कई बैंक
12 दिसंबर को ही राज्य सरकार के कार्यकाल के 14 साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। वहीं शिक्षाकर्मियों के हड़ताल पर सामान्य चर्चा ही हुई। इससे पहले उम्मीद लगायी जा रही थी, कि कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों पर बड़ा फैसला हो सकता है।
वेब डेस्क, IBC24