उप्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

Ads

उप्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

  •  
  • Publish Date - June 15, 2021 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

बिजनौर, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद शव बिजनौर की एक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के देहरी जुम्मन में सुलेमान ने अपनी पत्नी रईसा के कहीं चले जाने की सूचना उसके मायके वालों दी थी। उन्होंने बताया कि मायके वालों ने शक होने पर इस संबंध में कांठ थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सुलेमान ने स्वीकार किया कि उसने 13 जून को रईसा की हत्या कर शव बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र की एक नहर में फेंक दिया था।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र