शहर कांग्रेस प्रमुख और 50 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, महामारी नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Ads

शहर कांग्रेस प्रमुख और 50 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, महामारी नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 11:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुंबई, 13 जून (भाषा) मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के अध्यक्ष अशोक उर्फ ‘भाई’ जगताप और 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उपनगरीय गोरेगांव में विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

read more: स्कूल बना पोल्ट्री फॉर्म ! कभी पढ़ते थे बच्चे..अब पाले जा रहे कड़कनाथ मुर्गे 

उन्होंने बताया कि जगताप और अन्य शनिवार को नियमों का उल्लंघन करते हुए उपनगर के एस वी रोड चौराहे पर जमा हुआ थे। उनमें से कुछ ने मास्क भी पहन नहीं रखा था।

read more: लॉकडाउन को लेकर CM ने दी चेतावनी, जहां हमने अनलॉक किया वहां भीड़ अन…

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्राथमिकी के बाद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।