कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत, गलत ट्वीट के कारण फैला भ्रम, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Ads

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत, गलत ट्वीट के कारण फैला भ्रम, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 02:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा के निधन की खबर गलत है, बीते दिनों उनकी तबियत बिगड़ने के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। मोतीलाल बोर न सिर्फ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ​बल्कि पूरे देश के सबसे सीनियर नेता है। मोतीलाल वोरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:नक्सलियों ने जनअदालत में 25 लोगों को दी मौत की सजा, प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर ग्रामीणों को मारने की बताई ये वजह… देखिए

बता दें कि राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने उनके निधन की खबर को ट्वीट किया था जिसके आधार पर ये खबर चलाई गई थी, अब उन्होने इसके लिए क्षमा मांगते हुए अपने गलत ट्वीट को हटा लिया है। गलत खबर के लिए उन्होने खेद व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, पूरी तरह…

मोतीलाल वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले है, राजनीतिक जीवन में उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके निधन की खबर से सभी कांग्रेसजन चिंतित हो गए थे, जबकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हे वेंटिलेटर से रूम में शिफ्ट किया गया है, अब वे स्वस्थ हो रहे हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिर…