छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बमबम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल यह पूरा मामला पत्थलगांव का है जहां एक 6 वर्षीय मासूम के साथ युवक बमबम ठाकुर द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया है। आपको बता दें कि दुष्कर्म का आरोपी बमबम ठाकुर जो मूलतः झारखंड का निवासी है और पीडिता के गांव में ही किराए का मकान लेकर रहता था। वह यहां के एक होटल में काम करता था। यह पूरी घटना 27 नवम्बर का है जब मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आरोपी द्वारा मासूम बच्ची को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर उस नन्ही बच्ची के साथ इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
पहले युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर पति को भेजा
घटना के बाद जब बच्ची रोने बिलखने लगी और जब इस बात की जानकारी मासूम के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बमबम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले में आरोपी बमबम ठाकुर ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने बच्ची के साथ किसी भी तरह से गलत काम नहीं किया है और उसे जबरन फसाया जा रहा है।
शादीशुदा महिला शिक्षक अपने छात्र के साथ बनाती थी शारीरिक संबंध, ऐसे हुआ खुलासा
वहीं परिजनों का कहनाा है की मेरी बेटी के साथ बमबम ठाकुर ने गलत काम किया है उस पर कार्यवाही चाहते है। इधर पुलिस ने मामले में पीड़ित के परिजनों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में पत्थलगांव पुलिस ने एक मासूम की इज्जत तार तार करने वाले वहशी दरिन्दे को गिरफ्तार कर लिया है, और देखने वाली बात यह है कि अब इस दरिन्दे को अदालत से क्या सजा मिलती है।
वेब डेस्क, IBC24