सरकार के अल्टीमेटम पर शिक्षाकर्मियों की चेतावनी, परिवार सहित देंगे धरना

Ads

सरकार के अल्टीमेटम पर शिक्षाकर्मियों की चेतावनी, परिवार सहित देंगे धरना

  •  
  • Publish Date - November 23, 2017 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

हड़ताल पर बैठे शिक्षाकर्मियों पर सरकार की चेतावनी का उल्टा असर हुआ है। सरकार ने शिक्षाकर्मियों को 3 दिन में वापस नहीं आने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी थी। इसके पलट शिक्षाकर्मियों ने शासन को चेतावनी दी है कि 1 हफ्ते के भीतर राज्य के 146 विकासखंड के शिक्षक अपने परिवार के साथ राजधानी में जुट कर धरने में बैठेंगे।

कैबिनेट में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर चर्चा लेकिन नहीं निकला समाधान 

इसकी घोषणा 3 दिन बाद की जाएगी। शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि सरकार की चेतावनी से शिक्षाकर्मियों और आवेश में आ गए हैं। और अब ज्यादा जोर-शोर के साथ अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे।

शिक्षाकर्मी दूल्हा बैठा हड़ताल में ,बरातियों ने लगाए नारे

शिक्षाकर्मी पदाधिकारियों ने रमन कैबिनेट की तेंदुपत्ता बोनस तिहार और उर्जा तिहार पर कहा कि सरकार चुनाव के लिए लुभावनें वादें ला रही है। वही शिक्षाकर्मी कई साल से अपनी अधिकार मांग रहे है। जो पूरी नहीं हो रही है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24