रायपुर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र सिर्फ चार दिनों का रखने को लेकर लगातार प्रदेश के कांग्रेस नेता सवाल उठा रहे थे। जिन्हें जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि जब बोलने का मौका मिलता है, तो विपक्ष बोलता नहीं, बल्कि भाग जाता है।
दो युवतियों के साथ सात युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
आगे उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के पास बोलने को कुछ है नहीं। अगर है तो भी बजट सत्र है, उसमें भी कांग्रेसी बोल सकते हैं। शीतकालीन सत्र इस बार 19 से 22 दिसंबर के बीच चार दिन चलेगा। सत्र की अवधि कम रखे जाने को लेकर कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने सवाल उठाए थे।
वेब डेस्क, IBC24