आधुनिक समय का चलता फिरता दिमाग बोला जाये तो वो है गूगल । आज गूगल हर छोटे बड़े की जरुरत बन चूका है। बड़े से बड़े ऑफिस का वर्क हो या फिर छोटे बच्चो का स्कूल प्रोजेक्ट गूगल सभी काम करने में हमारी मदद करता है। गूगल में सर्च करने पर आपको भारत में बोली जाने वाली वो सब भाषा मिल जाएगी जिस पर आप काम करना चाहेंगे।अब तक गूगल में बंगाली ,पंजाबी ,मलयाली ,इंग्लिश ,हिंदी आदि की वर्ड ही उपलब्ध था। अब छत्तीसगढ़ वासियो के लिए गूगल सर्च इंजन में छत्तीसगढ़ी भाषा को गूगल की-बोर्ड में शामिल कर लिया गया है।
हमर देश के सबले बड़े इंटरनेट सर्च इंजन @Google ह हमर भाखा छत्तीसगढ़ी ला अपन गूगल की-बोर्ड म शामिल कर ले हे. गूगल की-बोर्ड म छत्तीसगढ़ी भाखा म लिखत गर्व के अनुभव करत हंव. हमर भाखा ला अंतरराष्ट्रीय स्तर मा पहचान दे बर मैं गूगल कंपनी अउ ओकर पूरा टीम ला गाड़ा-गाड़ा बधई देवत हों. pic.twitter.com/6vg6Frfr6e
— Abhishek Singh (@CGAbhishekSingh) November 17, 2017
अर्थात आप अब अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह दिला सकते हो। अब आपको गूगल की-बोर्ड की सहायता से सीधे छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखने की सुविधा मिल गयी है.छत्तीसगढ़ के युवा सांसद अभिषेक सिंह ने इस मौके पर प्रदेश वासियो को बधाई और गूगल सर्च को धन्यवाद दिया है
web team, IBC24