HAL Share Price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में अचानक 4% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों के लिए अब उलझन भरा सवाल… Buy या Sell क्या करें?

HAL Share Price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर 23 फरवरी को 4% से अधिक गिरकर 3,987 रुपये पर आ गए। यह कमजोरी भारतीय वायुसेना के तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के हालिया ट्रेनिंग हादसे की खबर के बाद आई। जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। (NSE: HAL, BSE: 541154)

HAL Share Price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में अचानक 4% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों के लिए अब उलझन भरा सवाल… Buy या Sell क्या करें?

(HAL Share Price/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: February 23, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: February 23, 2026 1:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • HAL के शेयर 23 फरवरी को 4% से अधिक टूटे
  • तेजस विमान 7 फरवरी को ट्रेनिंग हादसे का शिकार हुआ
  • तेजस विमान भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा

नई दिल्ली: Hindustan Aeronautics Share आज सोमवार 23 फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में अचानक 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। दोपहर करीब 1:13 बजे कंपनी का शेयर 3,987 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। इस कमजोरी का मुख्य कारण भारतीय वायुसेना के तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के हालिया ट्रेनिंग हादसे की खबर है, जिसमें विमान गंभीर नुकसान के बावजूद पायलट सुरक्षित रहा।

तेजस हादसे का विवरण

सूत्रों के अनुसार, विमान में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई गई थी, जिससे वह रनवे से आगे निकल गया। यह हादसा 7 फरवरी को एक वायुसेना एयरबेस पर हुआ। विमान का ढांचा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्शन किया। भारतीय वायुसेना ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अस्थायी रूप से ग्राउंड किया गया

इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने लगभग 30 सिंगल-सीट तेजस विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया है। इन विमानों की तकनीकी जांच की जा रही है। यह तेजस जेट से जुड़ा तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के पास और नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

HAL पर दबाव

हादसा ऐसे समय हुआ है जब HAL पहले से ही तेजस मार्क-1A विमानों की डिलीवरी में देरी के दबाव में है। फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 48,000 करोड़ रुपये का करार किया था, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के लिए 83 विमान खरीदे जाने हैं। डिलीवरी में देरी की मुख्य वजह GE एयरोस्पेस की जेट इंजनों की सप्लाई में बाधा बताई जा रही है।

Hindustan Aeronautics Ltd – स्टॉक जानकारी (23 फरवरी 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान मूल्य ₹3,987.00 (−183.00, −4.39%)
दिन का खुला मूल्य ₹4,150.00
दिन का उच्चतम मूल्य ₹4,150.00
दिन का न्यूनतम मूल्य ₹3,986.00
मार्केट कैप ₹2.67 L Cr
P/E अनुपात 29.97
52-सप्ताह उच्च ₹5,165.00
52-सप्ताह न्यून ₹3,046.05
डिविडेंड 1.25%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹12.46

तेजस विमान का महत्व

तेजस एक सिंगल-इंजन मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे उच्च जोखिम वाले युद्ध वातावरण के लिए डिजाइन किया गया है। यह विमान एयर डिफेंस, समुद्री निगरानी और स्ट्राइक मिशन जैसी कई भूमिकाओं में सक्षम है। तेजस कार्यक्रम को भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है और इसका असर HAL के शेयरों पर भी दिखाई देता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।