FIR Against YouTuber/Image Credit: AI
FIR Against YouTuber: बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में एक स्थानीय यू ट्यूबरके विरुद्ध सरकारी कंपोजिट विद्यालय की 45 वर्षीया महिला रसोइया के साथ छेड़खानी और अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के नौकागांव के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र और पांच शिक्षकों की तहरीर पर बृहस्पतिवार को स्थानीय यू ट्यूबर और पत्रकार पिंटू तलवार के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
FIR Against YouTuber: तहरीर में शिकायत की गई है कि रेवती कस्बे के रहने वाले यू ट्यूबर पिंटू तलवार ने गत 7 अगस्त को प्रातः आठ बजे विद्यालय परिसर में आकर 45 वर्षीया रसोइया के कमरे में उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की और विरोध करने पर विद्यालय को बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने रसोई घर से चाकू दिखा कर प्रधानाध्यापक को भयभीत किया और दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने शिक्षकों से प्रति माह रुपये देने की मांग की। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-