UP Viral Video: ‘सब पर मुकदमा होगा दर्ज’, DSP ने इन युवकों को दी ये चेतावनी, अब वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
UP Viral Video: 'सब पर मुकदमा होगा दर्ज', DSP ने इन युवकों को दी ये चेतावनी, अब वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
UP Viral Video | Photo Credit: IBC24
- मेरठ में परशुराम जयंती जुलूस के दौरान युवकों ने फरसा और डंडा लहराया
- डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने चेतावनी दी और कहा कि FIR दर्ज होगी
- वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आईं
मेरठ: UP Viral Video रविवार को पूरे देश में भगवान परशुराम की जयंती मनाई है। इस दौरान कई राज्यों में रैलियां भी निकाली गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी परशुराम जयंती (Parashurama Jayanti) पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान कई लोग फरसा और डंडा लहरा रहे थे। जिसको देखते हुए महिला डिप्टी एसपी शुचिता सिंह कुछ युवकों को सख्त हिदायत दे दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है। अब इस घटना को लेकर ब्राह्मण संगठनों रोष देखने को मिला है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
Deputy SP Suchita Singh दरअसल, परशुराम जयंती पर मेरठ जिले में शहर से देहात तक कई शोभायात्राओं और जुलूस का आयोजन हुआ। सीसीएसयू गेट से शौर्य यात्रा निकाली गई। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। जुलूस में शामिल कुछ युवकों के हाथ में डंडे, फरसे दिखाई पड़े। युवकों द्वारा हाथों में डंडे और फरसे लहराते देख सुरक्षा व्यवस्था में तैनात डिप्टी एसपी शुचिता सिंह भड़क गई और माइक लेकर डंडे-फरसे लहराने वालों को चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘ये जो ऊपर बैठे हैं, उन सब पर एफआईआर होगी। मैं अभी बता रही हूं, ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं। सबकी फोटोग्राफी हो रही है। इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। जितने भी डंडे हैं अलग करिए, अलग कराओ।’
“ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं, सब की फोटोग्राफी हो रही है। सब पर मुकदमा लिखा जाएगा”
मेरठ, यूपी में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे लोगों को DSP शुचिता सिंह ने चेतावनी दी !! pic.twitter.com/HBfde1BEbL
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 20, 2026
डिप्टी एसपी शुचिता सिंह का यह वीडियो सामने आने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाहिर है कि कुछ प्रतिक्रियाएं पक्ष में हैं तो कुछ तंज का पुट समेटे हुए।
इन्हें भी पढ़े:-
- Punjab Kings Vs LSG: प्रियांश और कोनोली का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने LSG को इतने रनों से दी पटखनी, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23
- US Iran Peace Talk: शांतिवार्ता पर मंडराया संकट! अब ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त, अमेरिका कर रहा था डेलीगेशन भेजने की तैयारी

Facebook


