UP Crime News: जुड़वा बेटियों के साथ पिता ने किया खौफनाक कांड, खून से लथपथ मिली बच्चियां, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

UP Crime News: कानपुर जिले में व्यक्ति ने अपनी नाबालिग जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। दोनों बच्चियां फ़्लैट में खून से लथपथ हालत में मिली।

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 11:03 PM IST

UP Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • कानपुर जिले में व्यक्ति ने अपनी नाबालिग जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी।
  • दोनों बच्चियां फ़्लैट में खून से लथपथ हालत में मिली।
  • पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना तड़के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई। आरोपी की पहचान शशि रंजन मिश्रा (48) के रूप में हुई है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।

खून से लथपथ मिली थी दोनों बच्चियां

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को सुबह करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दोनों बच्चियां खून से लथपथ मृत पाई गईं, जबकि आरोपी फ्लैट के अंदर मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा, 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों और छह वर्षीय बेटे के साथ रहता था। (UP Crime News) प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

UP Crime News:  पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि वारदात उस समय हुई जब बच्चियां सो रही थीं। (UP Crime News)  इस घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। फॉरेंसिक जांच विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसने कथित तौर पर बच्चियों के भोजन में नींद की गोलियां मिलाईं, उनका गला घोंटा और फिर धारदार हथियार से गला काट दिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। पत्नी रेशमा की शिकायत पर नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (UP Crime News)  पुलिस इस घटना के सिलसिले में मानसिक तनाव, अवसाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-