बलिया में दो किशोरियों के अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

बलिया में दो किशोरियों के अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 01:03 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 01:03 PM IST

बलिया (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की दो नाबालिग किशोरियों के अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के दो व्यक्तियों की सामूहिक शिकायत पर शनिवार को उनके गांव के लव कुमार और मिठनपुर गांव के अजय कुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप है कि दोनों युवकों ने 23 अप्रैल को 13 और 14 वर्षीय किशोरियों को अगवा कर लिया।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने रविवार को बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द अमित सुरभि

सुरभि