घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

Ads

घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

महोबा (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) महोबा जिले के अजनर कस्बे में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

कुलपहाड़ क्षेत्र के कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) उमेश कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना अजनर कस्बे में रविवार को हुई, जब नशे के आदी गया प्रसाद कुशवाहा ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी प्यारी (45) के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी गया प्रसाद फरार है। बेटे की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द निहारिका

निहारिका