Pratapgarh Crime News: स्कूल के दरवाजे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी और बच्चे लापता, जानें क्या है माजरा

Ads

Pratapgarh Crime News: स्कूल के दरवाजे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी और बच्चे लापता Dead body found in Janta Junior High School

  •  
  • Publish Date - March 2, 2024 / 04:42 PM IST,
    Updated On - March 2, 2024 / 04:43 PM IST

Pratapgarh Crime News

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक का शव स्कूल के दरवाजे पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में स्थित एक स्कूल की है।

Read more: UP Police Exam Paper Leak Case : यूपी STF को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मिली बड़ी कामयाबी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह नें बताया कि नरहरपुर गांव स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल के दरवाजे पर युवक का शव लटका हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान प्रकाश (38 वर्ष) के रूप में हुई, जो गांव में ही किराए के कमरे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था और एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था।

Read more: Xiaomi Electric Car: भारत की सड़कों पर दौड़ेगी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की इलेक्ट्रिक कार, देखें फीचर्स 

Pratapgarh Crime News: पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मृतक की पत्नी व बच्चे लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी व बच्चों की तलाश की जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp