Sex Racket Busted In Varanasi: स्कूल के पास हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों तक ऐसी पहुचंती थी लड़कियों की डिटेल, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Sex Racket Busted In Varanasi: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Sex Racket Busted In Varanasi: स्कूल के पास हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों तक ऐसी पहुचंती थी लड़कियों की डिटेल, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Sex Racket Busted In Varanasi| Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 20, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • मकान मालिक और मुख्य संचाल की तलाश में जुटी पुलिस।

Sex Racket Busted In Varanasi: वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, सुंदरपुर इलाके में स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रह है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एसओजी-2 टीम के साथ मिलकर घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें तीन सह संचालक, चार युवतियां और एक युवक शामिल है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

स्कूल के पास चलाया जा रहा था रैकेट

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई की खबर मिलते ही मकान मालिक और मुख्य संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताया अजा रहा है कि. दीपक सिंह नाम व्यक्ति के मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। सुंदरपुर में उसका घर एक स्कूल के पास है। (Sex Racket Busted In Varanasi) एसओजी और चितईपुर पुलिस की छापेमारी में सह संचालक तनिष्क चौरसिया, जमालपुर (मिर्जापुर) का विशाल गौड़, कौशांबी के नेवादा (सराय अकील) का नितिन अग्रहरि और भाऊपुर (जंसा) का दिलीप कुमार हत्थे चढ़ गया।

एसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

Sex Racket Busted In Varanasi: छापेमारी की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि, सेक्स रैकेट चलाने वाले युवतियों की तस्वीरें मोबाइल फोन से युवकों के व्हाट्सऐप पर भेजते थे। ग्राहकों को बटुआपुरा स्थित फ्लैट में बुलाया जाता था। इसके बाद उन्हें पीजी गेस्ट हाउस में युवतियों के पास भेजा जाता था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक दीपक सिंह और मुख्य संचालक नीतीश कुमार मौर्य उर्फ शुभम भाग निकला। (Sex Racket Busted In Varanasi) एसओजी प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान और कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भी मिली हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.