Girlfriend Killed Boyfriend: शादीशुदा गर्लफ्रेंड रोज करती थी इस चीज की डिमांड, युवक नहीं कर पता था पूरा… तंग आकर उठाया ये कदम, हाल देख लोगों के उड़ गए होश
Girlfriend Killed Boyfriend: शादीशुदा गर्लफ्रेंड रोज करती थी इस चीज की डिमांड, युवक नहीं कर पता था पूरा... तंग आकर उठाया ये कदम, हाल देख लोगों के उड़ गए होश
Girlfriend Killed Boyfriend in Love Affair/Image Source: IBC24
- श्रावस्ती में हत्या का भयानक रहस्य फाश
- आरोपी सूरज वर्मा गिरफ्तार
- प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
श्रावस्ती: Girlfriend Killed Boyfriend: श्रावस्ती जिले में तीन मार्च को जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में की गई थी।
जंगल में मिली महिला की हत्या का खुलासा! (Boyfriend murder news)
Girlfriend Killed Boyfriend: जानकारी के अनुसार मृतका आंचल मिश्रा उर्फ अंति मिश्रा के पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना थाना मल्हीपुर में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 3 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मौके से महिला की साड़ी, जूता और पर्स भी मिले, जिनकी पुष्टि पति संतोष मिश्रा ने की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज वर्मा, निवासी भवनिया, थाना मल्हीपुर, का मृतका से पिछले तीन-चार महीनों से मोबाइल के जरिए संपर्क था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका उस पर पैसों की मांग को लेकर दबाव बना रही थी और शिकायत करने की धमकी दे रही थी। इसी विवाद के चलते 17 फरवरी 2026 को उसने गुस्से में आकर आंचल की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया।
प्रेम और पैसे के विवाद में आरोपी गिरफ्तार (Love affair murder)
Girlfriend Killed Boyfriend: सूरज वर्मा को राप्ती बैराज के पास ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थाना मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र बाबू, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Facebook


