UP News: घर में नहीं आया गैस सिलेंडर, तो नाराज दो बच्चों की मां ने उठाया ये कदम, मचा हड़कंप, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Ads

UP News Today: घर में नहीं आया गैस सिलेंडर, तो नाराज दो बच्चों की मां ने उठाया ये कदम, मचा हड़कंप, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 12:36 PM IST

UP News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट संकट से भारत में LPG आपूर्ति प्रभावित
  • ग्रेटर नोएडा में सिलेंडर की कमी से घरेलू विवाद
  • महिला ने पति और बच्चों को छोड़कर मायके जाने का कड़ा कदम उठाया

नई दिल्ली: UP News Today मिडिल ईस्ट में अमेर‍िका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल और गैस की आयाज में रुकावट आ गई है। इसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर संकट LPG (ल‍िक्व‍िड पेट्रोल‍ियम गैस) पर है, जो गहराता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रसोई गैस सिलेंडर की कमी अब घरेलू विवाद की वजह बन गई। इसी बीच खबर आ रही है कि गैस खत्म होने और नया सिलेंडर समय पर मिलने से एक महिला अपने ससुराल छोड़कर मायके चली गई। साथ ही अपने पति पर भी आरोप लगाई है।

UP Hindi News मिली जानकारी के अनुसार, मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, भन्नातागा गांव निवासी दिनेश खुर्जा में एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक है। बताया जा रहा है कि दिनेश की शादी सात साल पहले हुई थी। अब उनके दो बच्चे हैं। हालही में पिछले सप्ताह ही उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी को चूल्हे में खाना बनाना पड़ रहा था। पत्नी ने ने अपने पति पर आरोप लगाई कि पति कई दिनों से नया गैस सिलेंडर लाने में लापरवाही बरत रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था।

जिसके बाद महिला ने सोमवार को महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई और कहा कि जब तक घर में गैस सिलेंडर नहीं आएगा, वह वापस नहीं लौटेगी। इस घटना के बाद अब मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कई जगहों पर सप्लाई की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत में LPG संकट क्यों गहराया है?

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के कारण तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है

ग्रेटर नोएडा में क्या घटना हुई?

गैस सिलेंडर खत्म होने और नया सिलेंडर समय पर न मिलने से पत्नी अपने मायके चली गई।

महिला ने पति पर क्या आरोप लगाया?

महिला ने आरोप लगाया कि पति कई दिनों से नया सिलेंडर लाने में लापरवाही कर रहा था।