MP Minister-IAS Conflict: मंत्री या आईएएस किसने की बदतमीजी? महिला कर्मचारी का शपथ पत्र आया सामने, यहां पढ़ें पूरे बवाल की कहानी / Image: IBC24 Cutomized
भोपाल: MP Minister Rakesh Singh-IAS Arvind Shah Conflict सियासतदारों और नौकरशाहों के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है, पहले भी कई बार नेताओं और प्रशासनिक अफसरों के बीच टकराव की खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन इन दिनों मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी जबलपुर के सीईओ अरविंद शाह के बीच तनाव की खबरें जमकर सुर्खियां बटोर रही है। मामला सीएम तक पहुंच गया, लेकिन दूसरी ओर आईएएस अफसर ने IAS एसोसिएशन की शरण ली है। वहीं, गुरुद्वारा कमेटी भी इस पिक्चर में शामिल है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
MP Minister Rakesh Singh-IAS Arvind Shah Conflict दरअसल मामला स्मार्ट सिटी कंपनी की एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी, काम के तरीके और वेतन रोकने को लेकर शुरू हुआ। स्मार्ट सिटी कंपनी की महिला कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला की मानें तो आईएएस अरविंद शाह ने उन्हें कैबिन में बुलाकर अभद्रता की, जिसके बाद दिलप्रीत भल्ला ने शपथ पत्र देकर सीएम मोहन यादव से शिकायत की। वहीं, सिख समाज की बेटी से अभद्रता के मामले को गुरुद्वारा कमेटी ने गंभीरता से लिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से शिकायत की।
गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री राकेश सिंह ने IAS अरविंद शाह से सवाल जवाब किया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। आईएएस की मानें तो मंत्री ने उन्हें धमकाया और सिंगरौली तक परेड कराकर भेजने और करियर तबाह करने जैसी धमकियां दी। IAS अरविंद शाह ने इस बात की जानकारी आईएएस एसोसिएशन से की शिकायत में दी है।
वहीं, इस विवाद पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का बयान आया सामने है। गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि ‘सिख समाज की युवती के साथ अभद्रता की गई’ कमेटी ने मंत्री राकेश सिंह से कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री के दखल के बाद अधिकारी ने माफी मांगी थी, लेकिन मांफी मांगने के बाद अधिकारी विवाद को उलझा रहे हैं।