मेक्सिको में मेंचो की मौत के बाद 25 सैनिक मारे गए

Ads

मेक्सिको में मेंचो की मौत के बाद 25 सैनिक मारे गए

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 12:50 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 12:50 AM IST

ग्वाडालाजारा (मेक्सिको), 23 फरवरी (एपी) मेक्सिको के सुरक्षा सचिव ने सोमवार को बताया कि विशेष बलों द्वारा ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के कुख्यात सरगना को मार गिराए जाने के बाद छह अलग-अलग हमलों में ‘मैक्सिकन नेशनल गार्ड’ के 25 सदस्य मारे गए, जबकि मेक्सिको के अधिकांश हिस्सों में व्यापक हिंसा की आशंका है।

नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिसे ‘एल मेंचो’ के नाम से जाना जाता था, मेक्सिको के सबसे तेजी से बढ़ते आपराधिक गिरोहों में से एक का सरगना था।

यह गिरोह अमेरिका में फेंटानिल, मेथम्फेटामाइन और कोकीन की तस्करी करने और गिरोह को चुनौती देने वाले सरकारी अधिकारियों पर बेरहमी से हमले करने के लिए कुख्यात था।

उसकी मौत के बाद गिरोह ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों में आग लगा दी और इनके हमलों में 25 सैनिक मारे गए।

एपी शोभना सुरेश

सुरेश