America-Iran War Latest Update: ‘अहम मुद्दे पर हमारी कोई भूमिका…’, ईरान-अमेरिका का जंग खत्म करेगा पाक? इस्लामाबाद में होगी बैठक! मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस

Ads

Israel America-Iran War Latest Update: 'अहम मुद्दे पर हमारी कोई भूमिका...', ईरान-अमेरिका का जंग खत्म करेगा पाक? इस्लामाबाद में होगी बैठक! कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 01:34 PM IST

iran israel war/ image osurce: SupriyaShrinate X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में संभावित ऐतिहासिक वार्ता
  • ईरान अमेरिका तनाव कम प्रयास
  • तीन देशों की मध्यस्थता भूमिका

Israel America-Iran War Latest Update: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देश इस विवाद में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir ने अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर बातचीत की है। हालांकि इस बातचीत और मध्यस्थता को लेकर दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कूटनीतिक हलचल तेज मानी जा रही है। इस बीच भारत की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है, जहां कांग्रेस नेता Supriya Shrinate ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि इतने अहम वैश्विक मुद्दे में भारत की भागीदारी क्यों नजर नहीं आ रही।

Supriya Shrinate statement on foreign policy: सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर साधा निशाना

ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर दिए गए बयान में Supriya Shrinate ने कहा, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देश अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने में मदद कर रहे हैं। ज़रा सोचिए, ट्रंप के ईरान संकट के दौरान पाकिस्तान जैसा आतंकी देश मुख्य भूमिका निभा रहा है! लेकिन इस सब में भारत कहां है? इस अहम मुद्दे पर हमारी कोई जगह क्यों नहीं है? या हम ‘धुरंधर’ का प्रचार करने या लाल आंखों वाले वीडियो बनाने में इतने व्यस्त हैं कि दुनिया की व्यवस्था को बदलने वाली इन अहम चर्चाओं का हिस्सा बनने की परवाह ही नहीं कर रहे? अगर यह मोदी और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति की बड़ी विफलता नहीं है, तो फिर क्या है? मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि पाकिस्तान जैसा आतंकी अड्डा इसमें शामिल है, जबकि हम नहीं! यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।”

Israel America-Iran War: पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत

US-Iran War Latest Update अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की इसी कड़ी पाकिस्तान में मुलाकात और बातचीत संभव है। इजरायली अधिकारियों ने यह संकेत दिए हैं और इसी सप्ताह इस्लामादा में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक बैठक हो सकती है।

Israel America-Iran War Pakistan: मध्यस्थता की कोशिशें तेज

बता दें इससे पहले Axios ने एक अमेरिकी सूत्र के हवाले से बताया था कि पिछले दो दिनों से पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन तीनों देशों के प्रतिनिधि अमेरिका के व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी अलग-अलग बातचीत की है।

ट्रंप दे चुके तनाव कम करने के संकेत

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति इससे पहले भी तनाव कम करने के संकेत दे चुके हैं। न्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर पोस्ट करते हुए ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताया था। साथ ही ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

ईरान-अमेरिका वार्ता कहाँ संभव है?

पाकिस्तान में बैठक संभावित

स्थल मध्यस्थता कौन से देश कर रहे?

पाकिस्तान तुर्की मिस्र मध्यस्थता

आसिम मुनीर ने किससे बात की?

ट्रंप से फोन पर बातचीत