Benjamin Netanyahu Viral Video: क्या कर दी गई है बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या? अफवाहों के बीच इजरायली पीएम का वीडियो आया सामने, देखकर हर कोई हुआ हैरान

Ads

Benjamin Netanyahu Viral Video: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर एक छोटा लेकिन असरदार वीडियो पोस्ट किया।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 10:34 PM IST

Benjamin Netanyahu Viral Video/Image Credit: Benjamin Netanyahu X Handle

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर फैली इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबर।
  • अब पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शेयर किया अपना वीडियो।
  • पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो में बताया वो बिल्कुल ठीक है।

Benjamin Netanyahu Viral Video: नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी खबरे सामने आती है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। रविवार को दिन भर एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी कि, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है। (Benjamin Netanyahu Viral Video) इस खबर के सामने आने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर एक ही सवाल ट्रेंड कर रहा था कि, “क्या इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है?” लेकिन अब खुद ‘नेतन्याहू ने सामने आकर इन अफवाहों को गलत साबित कर दीया हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो

Benjamin Netanyahu Viral Video:  रविवार को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर एक छोटा लेकिन असरदार वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में नेतन्याहू आराम से कॉफी की चुस्कियां ले रहे हैं। (Benjamin Netanyahu Viral Video)  इसके बाद वे कैमरे की ओर मुस्कुराते हैं और अपने हाथ की पांचों उंगलियां दिखाते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “वे कह रहे हैं कि मैं क्या हूं? यह देखें।

वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू ने दोनों हाथ उठाकर अपनी उंगलियां दिखाईं और कहा, ‘क्या तुम मेरी उंगलियां गिनना चाहते हो? यहां देखो… और यहां। बहुत अच्छी हैं।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जिंदा हैं और अफवाहें बेबुनियाद हैं। यह घटना इजरायल-ईरान युद्ध के 16वें दिन हुई है, जो पिछले महीने अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।

इजरायली PM ने जनता से की ये अपील

Benjamin Netanyahu Viral Video:  नेतन्याहू ने वीडियो में इजरायली नागरिकों से अपील की करते हुए कहा कि, वे ताजी हवा लें लेकिन सुरक्षित जगह के पास रहें। (Benjamin Netanyahu Viral Video)  उन्होंने कहा कि जनता की सहनशक्ति अद्भुत है, जो उन्हें, सरकार को, आईडीएफ और मोसाद को ताकत दे रही है। वे ईरान पर बहुत जोरदार हमले जारी रख रहे हैं, लेकिन विस्तार से नहीं बता सकते। उन्होंने होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने और हमेशा सुरक्षित स्थान के पास रहने की सलाह दी। साथ ही, प्रतिबंधों को जितना संभव हो उतना कम करने का वादा किया।

इन्हे भी पढ़ें:-