ब्रिटेन की नयी लेबर सरकार धन सृजन पर ध्यान केंद्रित करेगी

Ads

ब्रिटेन की नयी लेबर सरकार धन सृजन पर ध्यान केंद्रित करेगी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 06:03 PM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 06:03 PM IST

लंदन, 17 जुलाई (एपी) ब्रिटेन की मध्यमार्ग की ओर झुकी नयी वामपंथी पार्टी की सरकार का कहना है कि वह धन सृजन पर ध्यान केंद्रित करके देश को जीवनयापन की लागत के संकट से उबरने में मदद करेगी।

लेबर सरकार द्वारा लिखे भाषण में कहा गया है कि पार्टी और आवास तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण करेगी, श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करेगी और नयी औद्योगिक रणनीति बनाएगी। यह भाषण संसद में महाराजा चार्ल्स तृतीय ने पढ़ा था।

चार्ल्स ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘‘ब्रिटेन के सभी क्षेत्रों में जीवन स्तर में वृद्धि देखना है।’’

लेबर पार्टी ने चार जुलाई को ब्रिटेन में हुए चुनाव में भारी जीत हासिल करते हुए 14 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया।

एपी गोला माधव

माधव