British Airways Woman Dies on Flight / Image Source : AI
नई दिल्ली : British Airways Woman Dies on Flight हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ उड़ान भरने के महज एक घंटे बाद ही विमान में सवार एक 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई। एयरबस A350-1000 विमान में हुई इस घटना के बाद पायलटों ने यात्रा को बीच में रोकने या वापस हांगकांग लौटने के बजाय लंदन तक का सफर जारी रखने का फैसला किया।
आमतौर पर फ्लाइट के दौरान हुई मौत को मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता, इसी प्रोटोकॉल के तहत क्रू ने सफर जारी रखा। Woman Dies on Flight महिला के शव को शुरुआत में टॉयलेट में रखने पर विचार किया गया, लेकिन अंत में उसे विमान के पिछले हिस्से ‘गैली’ (जहां खाना तैयार किया जाता है) में कंबल से ढककर रख दिया गया।
घटना के दौरान सबसे बड़ी चूक यह हुई कि जिस जगह शव को रखा गया था, वहां की फर्श तकनीकी कारणों से गर्म रहती थी। गर्मी के संपर्क में आने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी, जो धीरे-धीरे पूरे विमान के पिछले हिस्से में फैल गई। 12 घंटे के इस लंबे सफर के दौरान यात्री और क्रू मेंबर्स इस असहनीय स्थिति और मानसिक तनाव से जूझते रहे।
जब विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, तो स्थानीय पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कारणों से सभी 331 यात्रियों और स्टाफ को करीब 45 मिनट तक अपनी सीटों पर ही बैठे रहने के निर्देश दिए गए। मामले पर सफाई देते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नियमों (IATA Guidelines) का पूरी तरह पालन किया है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।