इस्लामाबाद। Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में काफी लंबे समय बाद कीमतों में बदलाव हुआ है। इस बदलाव से अब लोगों को डीजल पर 4.26 रुपए कम देने होंगे। इसके अलावा पेट्रोल की कीमतों में 1.45 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें : एक और अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, मशहूर अभिनेता अशोक कुमार बेटी थी एक्ट्रेस
Petrol-Diesel Price: उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके चलते आम जनता बेहाल है। वहीं महंगाई की मार के बीच लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रही है। इस बीच आज कीमतों में गिरावट होने से लोगों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना में होगा बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा निवेश
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार कई बार बयान दे चुकी है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के संकेत दिए थे। वहीं आज सरकार ने डीजल के दाम कमी की घोषणा कर राहत तो दी लेकिन पेट्रोल में बढ़ोतरी कर झटका दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी से अब प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 235.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें : राजधानी लौटते ही सीएम भूपेश ने दिखाए सख्त तेवर, विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के माध्यम से डरा रही है भाजपा
Petrol-Diesel Price: जबकि डीजल के दाम 4 रुपए 26 पैसा सस्ता होने से प्रति लीटर डीजल 247 रुपए 43 पैसा हो गया है। इधर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बात करें तो आपको बता दें अगर पाकिस्तान के पेट्रोल की कीमतों को भारत के रुपये में बदले तो यहां के हिसाब से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत सिर्फ 78.87 रुपए पड़ेगी।
यह भी पढ़ें : शहद देने वाली मधुमक्खी ने दी मौत! दो दर्जन लोग घायल, एक की मौत