पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत

Ads

पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

पेशावर, 12 फरवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक कबायली जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में चार सैनिक और चार आतंकवादी भी मारे गए हैं।

इस इलाके को पहले तालिबान का गढ़ माना जाता था।

सेना की संचार शाखा, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि हमला अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मकीन इलाके में हुआ। सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उसने कहा, ‘‘ हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए।’’

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के राज्यपाल शाह फरमान ने हमले की निंदा की है।

अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तानी तालिबान इलाके में पहल कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद