लंदन, नौ जुलाई (एपी) ब्रिटेन में हुए संसदीय चुनावों के बाद लेबर पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के पश्चात मंगलवार को सैकड़ों नवनिर्वाचित सांसद उत्साहपूर्वक संसद पहुंचे।
भूलभुलैयानुमा इमारत के हॉल उत्साहित बातचीत से गूंज उठे जब संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के 650 सदस्य एकत्र हुए। इनमें से 335 पहली बार संसद पहुंचे हैं।
इसकी तुलना में 2019 के पिछले चुनाव के बाद 140 नये सदस्य संसद पहुंचे थे।
ब्रिटिश लोकतंत्र के इस मुख्यालय में स्कूल जैसा माहौल था, लकड़ी की आंतरिक सज्जा वाले गलियारों में अस्थायी रूप से स्थापित लॉकरों की कतारों से लेकर नए आने वालों की मदद के लिए तैयार “मुझसे पूछें” के बोर्ड थामे मौजूद कर्मचारियों तक।
इस बार निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में 263 महिलाएं निर्वाचित होकर पहुंची हैं, जो कुल संख्या का लगभग 40 प्रतिशत है। यह अब तक निर्वाचित महिलाओं की सबसे अधिक संख्या है। इस बार सबसे अधिक 90 अश्वेत सांसद भी चुने गए हैं।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप