विएना, तीन मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बीच ईरान के नतांज परमाणु स्थल को ‘‘हाल में कुछ नुकसान’’ हुआ है लेकिन इससे ‘‘कोई विकिरण होने की आशंका नहीं है।’’
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि क्षति मुख्य रूप से परमाणु स्थल के भूमिगत हिस्से के ‘‘प्रवेश भवनों’’ तक सीमित है।
एपी गोला नरेश
नरेश