Israel Hacked Traffic Cameras: गजब है इजरायल का तरीका.. ख़ामेनेई का पता लगाने सालों पहले कर लिया था तेहरान के सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक..

Israel Hacked Tehran Traffic Cameras: रिपोर्ट में दावा, खामेनेई को निशाना बनाने से पहले तेहरान के ट्रैफिक कैमरे हैक किए गए।

Israel Hacked Traffic Cameras: गजब है इजरायल का तरीका.. ख़ामेनेई का पता लगाने सालों पहले कर लिया था तेहरान के सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक..

Israel Hacked Tehran Traffic Cameras || Image- TechNexion file

Modified Date: March 3, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: March 3, 2026 10:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • तेहरान के कैमरे हैक करने का दावा
  • खामेनेई पर टारगेट अटैक की रिपोर्ट
  • आईडीएफ-सीआईए संयुक्त मिशन चर्चा

तेहरान: शनिवार को इजरायल-अमेरिका की तरफ से किये गये एयर स्ट्राइक न ईरान को सबसे बड़ा जख्म दिया। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की दर्दनाक मौत हो गई थी। वही इस हमले में गंभीर तौर पर घायल हुई ख़ामेनेई के पत्नी ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया।

IDF और CIA की संयुक्त कार्रवाई

ईरानी लीडर ख़ामेनेई की हत्या के लिए इजरायल और अमेरिका ने कई साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। आईडीएफ और सीआईए इस संयुक्त मिशन पर काम कर रहे थे, लेकिन अब इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

रोड ट्रैफिक कैमरों को किया गया था हैक

दरअसल लंदन स्थित अखबार Financial Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इज़राइल की खुफिया एजेंसियों ने कई वर्षों तक एक गुप्त योजना पर काम किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस योजना के तहत अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान की सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया गया। बताया गया कि तेहरान के ट्रैफिक कैमरों और मोबाइल नेटवर्क को हैक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) रिपोर्ट के अनुसार, हैक किए गए कैमरों की फुटेज को एन्क्रिप्ट कर सर्वरों पर भेजा जाता था, जिससे ठिकानों की जानकारी मिलती थी। इस जानकारी के आधार पर टारगेट अटैक किए गए। हालांकि इन दावों पर ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच, बेंजामिन नेतन्याहू ने Fox News को दिए साक्षात्कार में कहा कि ईरान का शासन अमेरिका के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रुख रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लंबे समय से अमेरिका विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य के संभावित खतरे को रोकने के लिए जरूरी थी।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इज़राइल के समर्थन में युद्ध छेड़ा है और ईरान से कोई वास्तविक खतरा नहीं था। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हैं।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown