नेपाल एयरलाइंस ने अपने ‘नेटवर्क मैप’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी

Ads

नेपाल एयरलाइंस ने अपने ‘नेटवर्क मैप’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 09:46 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 09:46 AM IST

काठमांडू, 30 अप्रैल (भाषा) नेपाल एयरलाइंस ने एक ‘‘नेटवर्क मैप’’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मानचित्र संबंधी त्रुटियों के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।

विरोध के कारण इस एयरलाइन ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में साझा किए गए ‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं। इस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।’’

एयरलाइन के अनुसार, ‘‘हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया और आंतरिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे।’’

नेपाल एयरलाइंस ने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट के कारण उन्हें पहुंची किसी भी ठेस के लिए खेद जताते हैं।’’

भाषा सुरभि गोला

गोला