अल कायदा से जुड़े संगठन का कुख्यात आतंकवादी इंडोनेशिया में गिरफ्तार

Ads

अल कायदा से जुड़े संगठन का कुख्यात आतंकवादी इंडोनेशिया में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 13, 2021 / 08:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

जकार्ता, 13 सितंबर (एपी) इंडोनेशिया की एलीट काउंटरटेररिज्म दस्ते ने एक सजायाफ्ता आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो आतंकवादी संगठन अल कायदा के जुड़े समूह का नेता है। इस समूह पर देश में अतीत में बम धमाका करने का आरोप है। इंडोनेशिया पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता अहमद रमदान ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान अबु रसदान के रूप में की गयी है और उसे शुक्रवार की रात जकार्ता की राजधानी के निकट बेकासी से पकड़ा गया ।

रमदान ने बताया कि वह गैर कानूनी जमा इस्लामिया नेटवर्क में सक्रिय है ।

इंडोनेशिया के अधिकारी ने रसदान को इस्लामिया नेटवर्क का एक प्रमुख नेता बताया । इस समूह को अमेरिका ने आतंकवादी समूह करार दिया है।

एपी रंजन उमा

उमा